ट्रम्प के आने के बाद Tiktok पर यह मिनी ताजमहल वायरल!

ट्रम्प के आने के बाद Tiktok पर यह मिनी ताजमहल वायरल!

अपने प्यार को जिंदा रखने के लिए बेगम की याद में बनवाए गए फैजुल हसन कादरी का मिनी ताजमहल टिकटॉक एप से विदेशों में छा गया है।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा के ताजमहल पहुंचने के बाद से कादरी के मिनी ताजमहल के टिकटॉक पर लोग दीवाने हैं। टिकटॉक यूजर फैजुल हसन कादरी के ताज की वीडियों को खूब शेयर कर रहे हैं।

 

मिनी ताज के डेढ़ लाख फॉलोवर हैं और छह लाख से अधिक लोग इसे अब तक देख चुके हैं। दो लाख लोगों ने मिनी ताज की वीडियों को शेयर किया है।

 

 

यूं तो प्यार के किस्से सदियों से सुने जा रहे हैं। शाहजहां ने अपनी बेगम के लिए ताजमहल बनवाया था। शाहजहां और मुमताज की कहानियां लोगों के जहन में जिंदा हैं।

 

 

अब बुलंदशहर के डिबाई तहसील में बने मिनी ताजमहल के चचे हैं। दिल्ली से सटे बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील के गांव कसेर कला निवासी फैजुल हसन कादरी ने अपनी बेगम तजमुल्ली की याद में गांव में एक मिनी ताजमहल बनवाया है।

 

विदेशों में यह मिनी ताज अपनी खूबर छाप छोड़ रहा है। हाल ही में टिकटॉक एप पर फैजुल हसन कादरी का यह ताज लोगों को दीवाना बना रहा है।

 

टिकटॉक यूजर मिनी ताजमहल की वीडियो फैजुल हसन कादरी के फोटो के साथ शेयर कर रहे हैं। सऊदी अरब, पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों में यह वीडियों सबसे ज्यादा शेयर हुई है।

 

टिकटॉक पर डेढ़ लाख से अधिक फॉलोवर मिनी ताज के हैं। जबकि छह लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं और दो लाख से अधिक लोगों ने मिनी ताज के वीडियों को शेयर किया है।

 

टिकटॉक पर मिनी ताज के फॉलोवर बढ़ रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी और बेटी ताज का दीदार करके गए हैं, तो इसके बाद से टिकटॉक पर डिबाई के मिनी ताजमहल टिकटॉक पर छाया हुआ है।

 

फैजुल हसन कादरी गांव में ही पोस्टमाटर थे। वर्ष 2012 में उन्होंने अपने खेत में मिनी ताजमहल बनवाना शुरू किया था। उनकी बेगम तजमुल्ली की कब्र मिनी ताजमहल में है। हालांकि इसमें अभी संगमरमर का पत्थर लगना बाकी है।

 

गांव में ही उन्होंने बेटियों की शिक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को भूमि दान दी थी। जिस पर अब इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो गया है।

 

बेगम की याद में मिनी ताजमहल बनवाकर चर्चाओं में फैजुल हसन कादरी ने वर्ष 2018 में दुनिया से अलविदा कह दिया। नवंबर 2018 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

 

जिसके बाद उनके परिजनों ने मिनी ताजमहल के अंदर उनकी बेगम की कब्र के पास उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया। कादरी ने अपनी बेगम की कब्र के बराबर में सुपुर्द-ए-खान होने की इच्छा जताई थी।

 

टिकटॉक एप पर मिनी ताजमहल की वीडियों बेवफा फिल्म के गाने याद में देखों बना है ये हसीं ताजमहल इसके साथ शेयर हो रही हैं। इसमें फैजुल हसन कादरी ताजमहल के पास खड़े हैं और उनके हाथ में उनकी बेगम तजमुल्ली का फोटो है। लाखों ने लोगों ने कमेंट में फैजुल हसन कादरी के मिनी ताजमहल की खूब तारीफ की है।

 

साभार- हिन्दुस्तान लाईव

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading