यूनाइटेड किंगडम रहवासी लक्ष्मी मित्तल के हवाले से एक ऑडियो क्लिप व्हाट्सअप पर प्रसारित है। भारत में जन्मे मित्तल आर्सेलर मित्तल कंपनी के अध्यक्ष हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील और खनन कंपनी है। ऑडियो क्लिप में वक्ता को पीएम मोदी, धर्मनिरपेक्षता, भारत की हिंदू पहचान और राम जन्मभूमि जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। यह क्लिप इस संदेश के साथ वायरल है कि –“यह भाषण लक्ष्मी मित्तल द्वारा दिया गया है (भारत का दूसरे स्थान की स्टील उत्त्पादन कंपनी)– अनुवाद।

ऑडियो क्लिप के कुछ बयानोंके अनुवाद को आप यहां देख सकते है:
“यह नेहरू की गलती थी कि उन्होंने भारत को धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया। आज 99% राजनेता अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए झुक रहे हैं।”
“कौन इस बात का ध्यान रखता है कि हम धर्मनिरपेक्ष देश है या नहीं।”
“वह एक लते ऐसे पीएम है जो देश के बारे में सोचते है और हम सिर्फ उनके हिन्दू होने के कारण उन पर आरोप लगाते रहते है।”
“राम जन्मभूमि का मामला 350 साल से लटका हुआ है। क्या रोम में ऐसे मुद्दे का अभी तक लटका रहना संभव है?”
“एक अकेले हिन्दू समुदाय को वशीभूत, अपमानित और इनका नरसंहार किया गया है। “
“भारत इसलिए पीछे रह गया क्योंकि ब्रिटिश ने एक ऐसे समय पर हम पर शासन किया जब औद्योगिक क्रांति दुनिया भर में अपने पैर पसार रही थी।”
“जब उन्होंने मोदी में एक मसीहा पाया है, तो आज हर कोई उनके खिलाफ है?”
पूरी ऑडियो क्लिप को यहां पर सुना जा सकता है:
WhatsApp Audio 2019-09-23 at 11.07.54 AM
कई सारे उपयोगकर्ताओं ने इस ऑडियो क्लिप की जांच करने के लिए ऑल्ट न्यूज़ से अनुरोध किया है कि क्या यह टिप्पणी लक्ष्मी मित्तल द्वारा की गई है।
झूठी ऑडियो क्लिप
ऑडियो क्लिप में कई सारे ऐसे सुराग है जिससे इस बात का पता चलता है कि ऑडियो क्लिप में टिप्पणी आर्सेलर मित्तल कंपनी के अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल द्वारा नहीं की गई है।
सबसे पहले, ऑडियो में जो आवाज़ और लहज़ा है वह लक्ष्मी मित्तल के आवाज़ के नमूनों से नहीं मिलते है।
अन्य कई संकेत है जो इस बात का इशारा करते है कि यह लक्ष्मी मित्तल की आवाज़ नहीं है।
ऑडियो में व्यक्ति जो बताता है कि उसका अनुवाद नीचे दिया गया है:
“मेरे दादा टाटा के बाद दूसरी सबसे बड़े स्टील उत्त्पादनकर्ता थे और हम पर ब्रिटिश सरकार द्वारा कई सारे प्रतिबंध लगाए गए थे, अनुमति नहीं देने के लिए और ज़्यादा उत्त्पादन नहीं करने के लिए। हमें स्क्रू और किले बनाने की भी अनुमति नहीं थी जो शेफील्ड और मैनचेस्टर और ब्रिस्टल से आयात किये जाते था।” उन्होंने आगे बताया कि,“मेरे यूके और जर्मनी में दोस्त हैं। मैंने म्यूनिख में 3 1/2 साल तक काम किया है।”
लक्ष्मी मित्तल के पिता, मोहनलाल मित्तल ने स्वतंत्रता के बाद इस्पात व्यवसाय की स्थापना की थी और ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की दूसरी सबसे बड़ी इस्पात कंपनी चलाने वाले उनके दादा का कोई भी उल्लेख मौजूद नहीं है। फोर्ब्स के सबसे अमीर परिवारों की सूची में मित्तल परिवार की सूची के अनुसार, मित्तल के पिता मोहन लाल ने 1950 के दशक में पारिवारिक व्यवसाय इस्पात निर्माण की शुरुआत की थी। घर में परेशानियों का सामना करते हुए उन्होंने 1976 में लक्ष्मी को इंडोनेशिया भेजा था, जहां उन्होंने एक प्लांट की स्थापना की थी।
इसके अलावा, आर्सेलर मित्तल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी ऑडियो क्लिप का खंडन किया है और बताया कि प्रसारित ऑडियो क्लिप लक्ष्मी मित्तल की नहीं है।
An audio file is circulating online claiming to be remarks on Indian politics and religion by our Chairman and CEO. We do not know who the speaker is, but it is not Mr Lakshmi Mittal.
— ArcelorMittal (@ArcelorMittal) September 19, 2019
इससे यह स्पष्ट है कि ऑडियो क्लिप को दुनिया के सबसे सफल व्यवसायिकों में से एक के विचार को दर्शाने की कोशिश करके इसे झूठे दावे के साथ साझा किया गया है।
The post झूठी ऑडियो क्लिप, लक्ष्मी मित्तल द्वारा भारतीय राजनीती पर टिप्पणी करने के दावे से साझा appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source