मेरठ: युवक के गले में रस्सी बांधकर 15 किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत!

मेरठ: युवक के गले में रस्सी बांधकर 15 किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत!

उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्‍स के गले में रस्‍सी बांध कर उसे बाइक से करीब 15 किलोमीटर तक घसीटा गया है। इस घटना के बाद उस शख्‍स का पैर भी गायब मिला है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी जानकारी के अनुसार इस घटना में बुलेट का इस्‍तेमाल किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पता नहीं कि पहले इस शख्‍स (मुकुल कुमार) को पहले गोली मारी गई है या घसीटे जाने के कारण इसकी मौत हुई है।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धीरखेड़ा नयागांव के बीच निर्माणाधीन हाईवे-235 के पास एक युवक का गोली शव मिला। सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो युवक के सिर से खून बह रहा था और समीप में ही एक बाइक खड़ी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को जगह-जगह और सड़क पर खून की बूंदें नजर आईं, जिसका पीछा करते हुए खरखौदा पुलिस दायरा, जरौठी रोड होते हुए नई मंडी के पास गढ़ रोड हापुड़ तक पहुंच गई। इसके आगे खून की बूंदें नहीं मिलीं। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक के कपड़ों से एक आधार कार्ड मिला है। मृतक की शिनाख्त मुकुल (20) पुत्र प्रेमचंद निवासी ओमनगर सैदपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ के रूप में हुई है। प्रेमचंद सेना में रह चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार मुकुल पिछले दो महीने से हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में अपनी मां के साथ रह रहा था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हत्या में करीबियों का हाथ माना जा रहा है। पुलिस हर तथ्य पर पड़ताल कर रही है।

दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था मुकुल। मंगलवार को एनएच-235 पर नया गांव के पास मुकुल के शव के पास बाइक पड़ी मिली थी। वह बाइक उसके दोस्त सचिन की थी।

मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के शहदपुर निवासी मुकुल उर्फ भोलू पुत्र प्रेम सुंदर सिरोही परिवार के साथ मेरठ में कंकरखेड़ा स्थित ओमनगर कॉलोनी में रहता था।

उसकी मौसी हापुड़ स्थित देवलोक कॉलोनी में रहती थी। गत दो माह से मुकुल मौसी के मकान के बराबर में अपनी मां के साथ किराए पर रह रहा था। परिजनों का कहना है कि वह मेरठ आता-जाता था। उसने दो दिन पूर्व अपने दोस्त सचिन से बाइक बदली थी। बाइक लेकर वह सोमवार को मेरठ से हापुड़ के लिए चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

खरखौदा पुलिस खून की बूंदों का पीछा करते हुए कई किलोमीटर तक पैदल चली। पुलिस के इस प्रकार से सड़क पर निकलने से लोगों की भीड़ जगह-जगह एकत्र हो गई और हर कोई कारण जानने में लगा रहा।

घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को जब्त किया है। जिससे कि घटना का पर्दाफाश किया जा सके। सीओ ने बताया कि खरखौदा थाने में अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading