जामिया फायरिंग के आरोपी के परिवार वालों को बयान- ‘कट्टरपंथी नहीं था’

जामिया फायरिंग के आरोपी के परिवार वालों को बयान- ‘कट्टरपंथी नहीं था’

दिल्ली में शाहीन बाग के पास फायरिंग करने वाले युवक कपिल गुर्जर के परिवार ने बताया कि वह कट्टरपंथी लड़का नहीं है।

 

वह तो एक सामान्य लड़का है लेकिन शाहीन बाग में रोड ब्लॉक की वजह से उसे ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही थी, इसकी वजह से वह चिढ़ गया था।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कपिल गुर्जर ने शनिवार को शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन स्थल के पास हवा में फायरिंग की थी, इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

 

कपिल के भाई का कहना है कि उसे किसी ने भड़काया है। कपिल के मुस्लिम दोस्त थे जो त्योहारों में घर भी आते थे। कपिल दल्लुपुरा गांव में डेयरी का बिजनेस करता है, दल्लुपुरा पूर्वी दिल्ली में दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित एक गांव है।

 

कपिल के चाचा ने बताया कि सामान्य दिनों में उसे बदरपुर डेयरी पहुंचने (दक्षिण दिल्ली) में दो घंटे का समय लगातऔर उसे लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।

 

लेकिन प्रदर्शन की वजह से उसे 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी और वह एक बजे रात घर पहुंचता था। कपिल के चाचा ने बताया कि वह इन सब चीजों से परेशान था, लेकिन इतना भी परेशान नहीं था कि वो कुछ गोली चलाने जैसा कदम उठा लें।

 

कपिल के परिवार का एक छोटा डेयरी बिजनेस दल्लुपुरा में है, जबकि डेयरी का ही बड़ा बिजनेस बदरपुर में है। कपिल के चाचा ने दावा किया कि कालिंदी कुंज में रोड नंबर 13 बंद होने की वजह से उसका बिजनेस प्रभावित हो रहा था।

 

कपिल के चाचा ने बताया कि सामान्य दिनों में उसे बदरपुर डेयरी पहुंचने (दक्षिण दिल्ली) में दो घंटे का समय लगातऔर उसे लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी. लेकिन प्रदर्शन की वजह से उसे 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी और वह एक बजे रात घर पहुंचता था।

 

कपिल के चाचा ने बताया कि वह इन सब चीजों से परेशान था, लेकिन इतना भी परेशान नहीं था कि वो कुछ गोली चलाने जैसा कदम उठा लें।

 

कपिल के परिवार का एक छोटा डेयरी बिजनेस दल्लुपुरा में है, जबकि डेयरी का ही बड़ा बिजनेस बदरपुर में है। कपिल के चाचा ने दावा किया कि कालिंदी कुंज में रोड नंबर 13 बंद होने की वजह से उसका बिजनेस प्रभावित हो रहा था।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading