नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सरकार बनाने के जोड़तोड़ शुरू हो चुके हैं,भाजपा शिवसेना काँग्रेस और राष्ट्रवादी कोंग्रेस मुख्य पार्टियों की भूमिका में हैं।
ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन का इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन रहा है और बसपा सपा से अधिक वोट प्रतिशत रहा,Aimim को 1.34% प्रतिशत वोट मिले हैं,दो सीटों पर जीत दर्ज करी है जबकि 4 पर दूसरे नम्बर पर है।

(1) नसीरुद्दीन तकीउद्दीन सिद्दीकी
औरंगाबाद सेंट्रल पर पिछले चुनाव में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के इम्तियाज जलील ने कब्जा किया था,जलील के औरंगाबाद से सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी।
Aimim इस सीट को बचाने में नाकाम साबित हुई और यहां शिवसेना के प्रदीप जयसवाल शिवनारायण ने 13892 वोटो से जीत दर्ज करी है,नसीरुद्दीन सिद्दीकी को 68325 वोट मिले जबकि शिवसेना को 82217 वोट मिले।
(2) डॉक्टर सैयद अब्दुल गफ्फार क़ादरी
औरंगाबाद ईस्ट पर भी Aimim ने शानादर चुनाव लड़ा,और कई राउंड तक ओवैसी का प्रत्याशी ऊपर नीचे होता रहा ,लेकिन आखरी राउंड तक पिछड़ गए और 13930 वोटो से चुनाव हार गए।
औरंगाबाद ईस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के अतुल मौरेश्वर सावे ने जीत दर्ज करी है,जिन्हें 93966 वोट पड़े जबकि अब्दुल गफ्फार कादरी को 80036 वोट मिले।
(3)वारिस पठान
भायखला से 2014 में वारिस पठान बने थे,जो पूरे पांच साल तक चर्चाओं में रहे हैं,लेकिन इस बार वारिस अपनी सीट बचाने में नाकाम साबित हुए हैं,जिन्हें शिवसेना की प्रत्याशी यामिनी यशवंत 20023 वोट से चुनाव हरा दिया है।
वारिस पठान को 31115 वोट मिले जबकि शिवसेना की प्रत्याशी ने 51180 वोट लेकर जीत दर्ज करी है,काँग्रेस को 24139 वोट मिले हैं,जबकि बॉलीवुड अभिनेता ऐजाज खान को मात्र 2174 मिले हैं।
(4) हाजी फारूक मक़बूल शाब्दी
शोलापुर सिटी सेंट्रल हाजी फारूक मक़बूल को 38721 वोट मिले जबकि कोंग्रेस प्रत्याशी प्रणिती सुशील कुमार शिंदे ने जीत दर्ज करी है,जिन्हें 51440 पड़े,इस सीट पर Aimim की 12719 वोटो से हार हुई है
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source