जमाल खशोगी हत्या मामले में 5 दोषियों को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

जमाल खशोगी हत्या मामले में 5 दोषियों को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है वहीं तीन अन्य दोषियों को 24 साल जेल की सजा मिली है। सऊदी अरब के सरकारी वकील ने बताया कि जमाल खशोगी मामले में सऊदी अदालत ने पांच को मौत की सजा दी है, अन्य तीन लोगों को 24 साल की जेल की सजा मिली है।

 

सऊदी अरब के लोक अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभियोजक ने एक बयान में कहा कि अदालत ने हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया।सऊदी के अभियोजकों ने कहा था कि खुफिया विभाग के उप प्रमुख अहमद अल असिरी की देखरेख में इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में अक्टूबर 2018 में ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के स्तंभकार की हत्या हुई और उन्हें रॉयल कोर्ट के शीर्ष मीडिया अधिकारी सऊद अल-कहतानी ने सलाह दी थी।

बयान में बताया गया कि कहतानी की जांच हुई लेकिन साक्ष्यों के अभाव में वह दोषी नहीं पाए गए। असिरी की भी जांच हुई और वह आरोपित भी हुए, लेकिन इसी आधार पर उन्हें भी बरी कर दिया गया। मामले में दोषी पाए गए 11 लोगों में से पांच को मौत की सजा सुनाई गई, तीन को कुल 24 वर्ष जेल की सजा हुई और अन्य बरी हो गए।

खशोगी हत्याकांड में सऊदी अरब पर दबाव

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी हत्या के लिए न्याय की मांग की थी। संगठन ने कहा था कि खशोगी की हत्या के एक साल बाद भी सऊदी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई सार्थक जवाबदेही नहीं मिली है।

इसके बाद दो अक्तूबर को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा था, मैं पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि यह मेरी निगरानी में हुआ। अमेरिका में रह रहे पत्रकार और लेखक की हत्या के बाद प्रिंस पर काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव था।

खशोगी के हत्यारे को पसंद था संगीत सुनना

हेलेना केनेडी ने कहा कि तुर्की में एक फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट को खशोगी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जो कह रहा था, ‘मैं जब भी शव को काटता हूं, तो संगीत सुनता हूं और कभी-कभी उस वक्त मेरे हाथ में कॉफी या सिगार होता है। यह मेरी जिंदगी में पहली बार है जब मुझे टुकड़े जमीन पर काटने हैं- यहां तक कि एक कसाई भी हो तो वह किसी जानवर को टांगकर काटना चाहता है।’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading