गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं दी जायेगी SPG सुरक्षा!

गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं दी जायेगी SPG सुरक्षा!

गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने का फैसला किया है। गांधी परिवार को अब Z+ सुरक्षा दी जाएगी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर ये फैसला गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग में लिया गया।

अब SPG की जगह CRPF के कमांडो गांधी परिवार ( सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा) की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा भी हटाई जा चुकी है।

एसपीजी का गठन साल 1985 में प्रधानमंत्री को समीपवर्ती सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए किया गया था। अब तक एसपीजी अफसरों को 1 शौर्य चक्र, प्रतिष्ठित सेवा के लिए 39 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 297 पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए। मौजूदा समय में आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा एसपीजी के डायरेक्टर हैं।

गृहमंत्रालय का फैसला
गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गांधी परिवार के खिलाफ किसी तरह का थ्रेट परसेप्शन नहीं है। इसलिए रिव्यू के बाद इनका एसपीजी सुरपक्षा कवर हटाने का फैसला लिया गया।

सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी के पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की हत्या की गयी थी। सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading