क्या इजरायल के लिए रास्ते मुश्किल होते जा रहे है!

क्या इजरायल के लिए रास्ते मुश्किल होते जा रहे है!

लेबनान की सुप्रीम इस्लामिक शिया काउंसिल के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि इस्राईल, लेबनान और सीरिया में आग से खेल रहा है और यह खेल उसके विनाश पर ख़त्म होगा।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, अल-मनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सुप्रीम इस्लामिक शिया काउंसिल के प्रमुख अब्दुल अमीर क़बलान ने रविवार को इस्राईली ड्रोन विमानों द्वारा लेबनानी वायु सीमा का उल्लंघन करने की निंदा करते हुए कहा, जरूद अरसाल की आज़ादी की वर्षगांठ के अवसर पर इस्राईल के इस हमले से पता चलता है कि ज़ायोनी आतंकवाद प्रतिरोध को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

ग़ौरतलब है कि लेबनान के पूरब में स्थित जरूद अरसाल इलाक़े को 26 अगस्त 2017 में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया था, इसलिए इस दिन का लेबनान के इतिहास में बहुत महत्व है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں