क्या अगला कोच बनेंगे सौरभ गांगुली?, बयान से मची हलचल!

क्या अगला कोच बनेंगे सौरभ गांगुली?, बयान से मची हलचल!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल टाइगर से मशहुर दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली भारतीय टीम और बोर्ड को किसी मुद्दे पर सलाह देने से पीछे नहीं हटते। गांगुली टीम के कोच बनने की इच्छा जता चुके हैं।

भारतीय टीम ने मौजूदा कोच रवि शास्‍त्री को इस पद पर बरकरार रखते हुए उनका कार्यकाल 2021 तक के लिए बढ़ा दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने एक बारह फिर इस मुद्दे को हवा दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य़ में वह टीम का कोच बनना पसंद करेंगे।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, वर्तमान कोच शास्‍त्री का कार्यकाल 2021 में खत्म होने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सौरव गांगुली कोच पद के लिए आवेदन करेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अब एक बार फिर संकेत दिए हैं कि वे टीम इंडिया के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। गांगुली फिलहाल बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर भी हैं. साथ ही बंगाली क्विज शो होस्ट भी करते हैं।

कोच पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं तो पहले से ही कोच हूं। आईपीएल में मैं दिल्ली कैपिटल्स टीम का मेंटर हूं। पिछले साल टीम के साथ मेरा पहला सत्र था, जिसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक जगह बनाई। सौरभ गांगुली को भारतीय क्रिकेट में आक्रमकता लाने का श्रेय दिया जाता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading