कौवा बिरयानी: दो शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

कौवा बिरयानी: दो शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

लोगों की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने इस मामले पर अपनी नजर गड़ाई और आरोपी मृत कौओं के साथ पकड़े गए वरना लोगों को लंबे समय तक कौआ बिरयानी खाने को मिलती रहती।

 

उदय बुलेटिन पर छपी खबर के अनुसार, तमिलनाडु में रामेश्वरम का इलाका, जहां विश्वप्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर है। इस जगह पर पूरे भारत से लोगों का आना जाना लगा रहता है, वहीँ कुछ श्रद्धालुओं ने जहरीले चावलों को खाकर कौओं के मरने की खबर रिपोर्ट की।

 

 

धीरे-धीरे यह बात खाद्य विभाग तक पहुँची जिसको लेकर विभाग ने एक चक्रव्यूह की रचना की और इसी क्रम में कुछ दुकानों पर छापा मारा गया।

 

मांसाहारी भोजन प्रेमियों के लिए चिकन लॉलीपॉप और चिकन बिरयानी जैसे भोज्य पदार्थ बहुत ही प्रिय है इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों को लागातर बेवकूफ बनाया जा रहा था।

 

कुछ शातिर लोगों का समूह मंदिर के आसपास जहरीले चावलों को फैलाकर कौवों को मार रहा था। इसके बाद उन कौवों को समेटकर आसपास की दुकानों को बेचा जा रहा था।

 

बेंचने वालों की माने तो उन्हें कौवे बिना कोई खास पैसे लगाए बिलकुल मुफ्त में मिल रहे थे और उन कौवों को स्थानीय दुकानों में एक कीमत पर बेचा जा रहा था।

 

इससे खरीदने वालों और बेचने वालों दोनो को फायदा हो रहा था लेकिन ग्राहकों को धोखा दिया जा रहा था।

 

हालांकि खाद्य विभाग ने इस गिरोह से जुड़े हुए सभी लोगों को पकड़ लिया गया है और इन पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading