
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुए गोलीकांड की आलोचना की। साथ ही उनकी आलोचना के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया तो एक्ट्रेस ने चुन-चुनकर लोगों को करारा जवाब दिया।
This is something that I never imagined would happen in India. Stop this divisive dangerous politics. It fuels HATE. If you believe yourself to be a Hindu then understand that the religion is about Karma and dharma and this is not either of those. https://t.co/nAZcUX6p7o
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) February 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सोनम कपूर शाहीन बाग गोलीकांड के बाद खुलकर सामने आईं और उन्होंने कई यूजर्स को जवाब दिया, जो उनपर आरोप लगा रहे थे।
मंगलवार को शाहीन बाग में एक शख्स ने सरेआम गोलियां चला दी थी। आपको बता दें कि शाहीन बाग वो ही जगह है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है।
शाहीन बाग में हुए इस गोलीकांड के बाद सोनम कपूर ने इसकी आलोचना करते हुए ट्विटर पर अपनी राय रखी थी।
I understand more than you do because I’m not blinded by hate but guided by hope and love. It makes my vision clearer and my mind stronger. I hope you find peace in your sad tragic life. Om shanti!
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) February 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए।
U don't teach us what's our religion and how to treat @sonamakapoor
— Satyakam mohanty (@itsmesatyakam) February 1, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
यह नफरत को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।’
इसके बाद लोगों ने सोनम कपूर को कुछ खास लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनम कपूर भी पीछे नहीं रही और उन्होंने यूजर्स को एक-एक करके जवाब दिया।
एक यूजर ने लिखा कि आप हमें धर्म के बारे में ना सिखाएं तो सोनम कपूर ने कहा, ‘यह मेरा विश्वास है और आपको इसको समझने की जरुरत है। यह हिंदुत्व नहीं है और यह नफरत का धर्म है।’
इसके अलावा एक यूजर ने एक्ट्रेस को 40 साल पहले की घटनाएं याद करने को कहा और कहा कि आप कुछ समझने की कोशिश नहीं कर रही हैं।
इस पर सोनम कपूर ने कहा, ‘मैं आपसे ज्यादा समझती हूं क्योंकि मैं नफरत में अंधी नहीं हूं बल्कि मुझमें आशा और प्रेम के संस्कार हैं।
यह मेरी दृष्टि को स्पष्ट करता है और मेरा दिमाग मजबूत होता है। मुझे आशा है कि आप अपने दुखद जीवन में शांति पाएंगे। ओम शांति!’
This post appeared first on The Siasat.com