कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय अंदाज नमस्ते अपनाएं- नेतन्याहू

कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय अंदाज नमस्ते अपनाएं- नेतन्याहू

दुनिया कोरोना वायरस की दहशत में है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव उपाय किये जा रहे हैं। अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना से बचने के लिए भारतीय तरीके से अभिवादन करने को कहा है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इजरायल के पीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय अपनाने पर बात की। इस दौरान इजरायल के लोगों से अभिवादन के लिए भारतीय अंदाज यानी ‘नमस्ते’ करने को कहा।

 

आपको बता दें कि मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति से 2 से ढाई फीट की दूरी रखनी जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के मरीज के एकदम पास ना जाएं, हाथ ना मिलाएं।

 

संभव हो तो मास्क का इस्तेमाल करें। समय-समय पर अपने हाथों को ठीक तरह से धोते रहें। गौर करने वाली बात है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 3,200 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

 

भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 29 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें केरल के 3 मरीज थे, जो ठीक होकर घर जा चुके हैं।

 

अभी 25 संक्रमित लोगों में इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में संक्रमित पाए गए शख्स के कारण उसके परिवार के आगरा में रहने वाले 6 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading