कांग्रेस की नई लिस्ट जारी इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा से शायर इमरान प्रतापगढ़ी को और बिजनोर से नासीमुद्दीन सिद्दीक़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

लिस्ट में उत्तर प्रदेश के साथ साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलेंगाना और जम्मू कश्मीर के उम्मीदवारों की भी घोषणा की गई है। पार्टी ने त्रिपुरा से भी उम्मीदवारों को इस लिस्ट में जगह दी है।मुरादाबाद से पहले घोषित उम्मीदवार राजबब्बर को फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार बनाया गया है। बिजनोर से इंद्रा भट्टी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस ने इस लिस्ट में कुल 35 उम्मीदवारों को जगह दी है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading