
को उपचुनाव कराए जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना 24 अक्टूबर को कराई जायेगी। इस बीच जद (एस) ने स्पष्ट किया है कि वह उपचुनाव अकेले लड़ेगी।
जिन सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे उनका प्रतिनिधित्व अयोग्य ठहराये गये कांग्रेस-जद (एस) के पूर्व विधायक कर रहे थे। हालांकि अयोग्य ठहराये गये विधायकों का कहना है कि वे चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाये जाने की सोमवार को मांग करेंगे क्योंकि अयोग्य ठहराये जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।
जिन 15 सीटों पर उपचुनाव होगा उनमें अथानी, कगवाड, गोकाक, येलापुरा, हिरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, के आर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजिनगारा, होसाकोटे, के आर पेट और हुंसुर शामिल हैं।
साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, मास्की और राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की घोषणा नहीं की गई है। दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराए जाने के बारे में सीईओ ने कहा कि इन्हें अभी नहीं कराया जा सकता क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनावों से संबंधित चुनाव याचिकाएं उच्च न्यायालय में लंबित हैं जो उच्चतम न्यायालय में चल रहे 17 अयोग्य विधायकों के मामले से अलग है।
विश्वास मत के दौरान कांग्रेस-जद (एस) के 17 विधायकों की अनुपस्थिति और इस्तीफे के बाद जुलाई में एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी और उसके बाद भाजपा सत्ता में आई थी।
इस बीच चुनाव की घोषणा होने के कुछ देर बाद पूर्व विधायकों के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कानूनी विशेषज्ञों से मुलाकात करने की खबर है।
येदियुरप्पा रात में दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। चुनावों की घोषणा होने पर प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने कहा कि चुनाव आयोग ने 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है। अयोग्य विधायकों पर अदालत और चुनाव आयोग निर्णय करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सभी 15 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source