नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा बिहार और उत्तर प्रदेश में हर उपचुनाव में मतदान करने वालों का धन्यवाद किया है।
असदउद्दीन ओवैसी ने उम्मीद जताई है कि पार्टी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में और मजबूत होगी. ओवैसी ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, ‘मजलिस एक आंदोलन है और हमने लंबी दूरी तय की है और यहां पहुंचने के लिए हमने कई बाधाओं का सामना किया है।
ओवैसी ने कहा कि मैं Aimim के लिए मतदान करने वाले हर मतदाता का शुक्रिया अदा करता हूं. मालेगांव एवं धुले के लोगों ने हम पर जो भरोसा दिलाया है, हम उसके लिए आभारी हैं. इंशाअल्लाह, हम निराश नहीं करेंगे.’

Aimim को महाराष्ट्र की मालेगांव और धुले सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा पार्टी ने किशनगंज सीट जीतकर बिहार विधानसभा में भी पदार्पण किया है. उन्होंने महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष इम्तियाज जलील और बिहार के नेता अख्तारुल ईमान के नेतृत्व की सराहना की और किशनगंज के लोगों को धन्यवाद दिया।
ओवैसी ने कहा, ‘Aimim की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील की कड़ी मेहनत की प्रशंसा नहीं करना अनुचित होगा. मुझे अख्तारुल ईमान के नेतृत्व और किशनगंज के लोगों की भी सराहना करनी चाहिए. सीमांचल के लोगों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अडिग रहेगी.’
असदउद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए उपचुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को मुबारकबाद पेश करी और जनता का शुक्रिया भी अदा किया है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source