हरियाणा: विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा!

हरियाणा: विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा!

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

वो भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार सुबह नयी दिल्ली से यहां पहुंचे थे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने के बाद वह सीधे अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे, जो बैठक स्थल के करीब है। हालांकि यह बैठक महज एक औपचारिकता थी क्योंकि पार्टी पहले से ही तय कर चुकी थी कि खट्टर ही अगली सरकार की अगुवाई करेंगे।

बैठक के बाद, खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है और वह अपनी पार्टी का समर्थन भाजपा को देने संबंधी पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں