ऐसे कर सकते हैं आधार कार्ड से वोटर कार्ड लिंक, ये है पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

ऐसे कर सकते हैं आधार कार्ड से वोटर कार्ड लिंक, ये है पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

चुनाव आयोग वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने की योजना बना रहा है। संसद में यह प्रस्ताव के पास हो जाने के बाद लोगों को अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराना पड़ेगा। इससे पहले भी चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने की 2 बार अर्जी दे चुका है। साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला रोक दिया था। वहीं साल 2017 में चुनाव आयोग ने फिर से सुप्रीम कोर्ट में इसके लिंकिंग के लिए अर्जी दी थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि बिना कानूनी कार्रवाई के कुछ सेवाओं को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में अभी 75 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें से 38 करोड़ के वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक हैं। आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड के लिंक होने बाद फर्जी वोटरों पर लगाम लगेगी।

ऐसे करें वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक

-सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट http://www.eci.nic.in या http://www.nvsp.in पर जाएं

-इसके बाद डिटेल्स सबमिट करें

-डिटेल्स सबमिट करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

-अगर आपकी डिटेल्स सही है तो फिर वेबसाइट पर आपकी पूरी डिटेल्स फोटो के साथ आ जाएगी।

-वहीं ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप पेज आएगा, जिसके बाद आपको एक बार फिर से अपना नाम, आधार नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल या फिर ईमेल सबमिट करना होगा।

-जिसे सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा।

-मैसेज नें आपको बताया जाएगा कि आपकी ऐप्लिकेशन रजिस्टर्ड हो गई है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading