ईरान ने शुरु किया दुसरे परमाणु रिएक्टर पर काम, दुनिया में हड़कंप!

ईरान ने शुरु किया दुसरे परमाणु रिएक्टर पर काम, दुनिया में हड़कंप!

ईरान ने रविवार को बुशहर में अपने दूसरे परमाणु बिजलीघर में काम शुरू कर दिया। 2015 में अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख देशों के साथ हुए परमाणु समझौते के बाद ईरान ने इस बिजलीघर में काम रोक दिया था।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते से पीछे हट जाने और प्रतिबंध लगा देने से ईरान अब परमाणु क्षमता हासिल करने के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। हालांकि परमाणु हथियार बनाने के लक्ष्य से अभी वह काफी दूर है।

ईरान ने परमाणु बिजलीघर में दूसरे रिएक्टर के लिए निर्माण का कार्य अपने तेल बिक्री पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद शुरू किया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा, समझौता हमने नहीं तोड़ा है।

समझौता अमेरिका ने एकतरफा फैसले के तहत तोड़ा है। अब हम अपनी जरूरतों के मुताबिक परमाणु क्षमता विकसित कर रहे हैं।

बुशहर में रूस का यूरेनियम इस्तेमाल होता है और उसकी निगरानी संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी करती है।

ईरान ने बुशहर में यूरेनियम को 4.5 प्रतिशत तक शोधित करने का लक्ष्य रखा है जबकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते में उसे 3.67 प्रतिशत शोधन की अनुमति मिली थी। परमाणु हथियार बनाने के लिए करीब 90 प्रतिशत शुद्ध यूरेनियम की जरूरत होती है जिससे ईरान अभी काफी दूर है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading