इरफान पठान से कहा मुस्लिम होकर भारत के लिये क्यों खेलते हैं ?जानिए पठान ने क्या जवाब दिया ?

नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं,मदरसे यूनिवर्सिटी से लेकर खेल जगत और बॉलीवुड तक के लोग जमकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं,विरोध कर रहे छात्र छात्राओं पर हुई पुलिस कार्यवाही को गलत ठहराते हुए भारतीय टीम के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने कड़े शब्दों में निंदा करी है।

इरफान ने आगे आकर इसका विरोध किया कि वह भारतीय हैं और अपने देश में अपनी बात रखने का उनको हक है। इस दौरान इरफान ने अपने पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए एक किस्सा बताया जहां उनके धर्म पर सवाल उठाया गया था।

पठान ने बताया कि साल 2004 में सीरीज के लिए पाकिस्तान गया था। इस दौरान वह राहुल द्रविड़, पार्थिव पटेल और लक्ष्मीपति बालाजी के साथ लाहौर के एक कॉलेज में पहुंचा, जहां लगभग 1500 बच्चे मौजूद थे और वे हम सभी से सवाल पूछ रहे थे। पठान ने बताया कि मौजूद बच्चों के बीच से एक लड़की खड़ी हुई और बेहद गुस्से में मुझसे पूछा कि अगर वह मुस्लिम हैं तो भारत की तरफ से क्यों खेलते हैं?

इरफान ने बताया कि मैं खड़ा हुआ और कहा मैं भारत से खेलकर उस पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं। भारत मेरा देश है। मेरे पूर्वज भारत के हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि इसका प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं। मेरा जवाब सुनकर कॉलेज में सबने तालियां बजाई।

इरफान ने ट्वीट किया था कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहेगा, लेकिन मैं और हमारा देश जामिया मिल्लिया के छात्रों के लिए परेशान है। इस ट्वीट के बाद वह ट्रोल करने वालों के निशाने पर आ गए।

इरफान पठान ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, जब मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ ट्वीट किया तब मैं सबका लाडला था और अब जब मैं अपने छात्रों के बारे में बात कर रहा हूं अब मैं गलत हूं, ऐसा क्यों।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading