इमरान खान की पत्नी के बारे में पाकिस्तानी मीडिया ने किया चोंकाने वाला खुलासा- पर्दे के पीछे क्या है ?

नई दिल्ली: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं,सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें हो रही हैं,लोगों का मानना है कि उन्होंने जिन्न पाल रखे हैं और तंत्र विद्या में निपुण हैं। इस दौरान ANI की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात कही गई है।

ANI न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी के राजधानी टीवी के हवाले से बताया है कि बुशरा बीबी की छवि शीशे में दिखाई नहीं देती है। यह दावा प्रधानमंत्री आवास (इमरान खान का सरकारी घर) पर तैनात कर्मचारियों ने की है। पाकिस्तान में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनको लेकर बुशरा बीबी विवादों में रही हैं। उनकी जादुई शक्तियों, उनकी पूर्व शादी, इमरना खान केसाथ संबंध के बारे में बेतुके दावे समेत तमाम बातें अक्सर उन्हें चर्चा का केंद्र बनाए रखते हैं।

बुशरा बीबी के साथ के ठीक 6 महीने बाद उनकी इमरान खान से शादी हुई। बुर्के में पूरी तरह ढंगी उनकी सार्वजनिक उपस्थिति भी कई जगहों पर चर्चा का विषय रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान मीडिया को दिए अपने पहले इंटरव्यू में कहा था कि उनका घूंघट उनकी आधुनिकता को परिभाषित नहीं करता है। उसके व्यक्तित्व के आधार पर उसे आंका जाना चाहिए, उसके चेहरे को नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक बुशरा पीटीआई प्रमुख इमरान खान की पहले आध्यात्मिक गुरु हुआ करती थीं। दोनों के बीच नजदकियां बढ़ने के बाद फरवरी में इन लोगों ने शादी कर ली थी। लेकिन, हर वक्त सिर से लेकर पांव तक कपड़ों में ढंकीं बुशरा को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जाते रहे हैं। गौरतलब है कि बुशरा बीबी के साथ इमरान खान की तीसरी शादी है।

इससे पहले वह एक अमीर ब्रिटिश महिला जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहाम खान के साथ शादी की। वहीं, बुशरा बीबी की भी एक कस्टम अधिकारी के साथ शादी-शुदा रिश्ते में थीं। माना जाता है कि बुशरा का उनके पूर्व पति के साथ अलग होने में इमरान खान की नजदिकिया जिम्मेदार थीं।

पाकिस्तान में अधिकांश लोगों को विश्वास है कि बुशरा बीबी के पास अलौकिक शक्तियां और दृष्टि हैं। कहा जाता है कि इमरान खान को पीएम बनने के लिए भी बुशरा के खानदान से जुड़ना जरूरी था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुशरा बीबी ने इमरान खान को उनकी बहनों या बेटी से शादी के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने एक सपना देखा जिसमें इमरान खान को एक शादीशुदा औरत और पांच बच्चों की मां से ही शादी करनी पड़ेगी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी रचाई।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading