इजराइल चुनाव एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार!

इजराइल चुनाव एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार!

क्या अब इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू का दौर खत्म होने जा रहा है? अगर एक्जिट पोल पर विश्वास किया जाए तो देश में लंबे समय से प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू बहुमत से पीछे दिख रहे हैं।

जिससे उनका पांचवीं बार सत्ता में वापस आ पाना थोड़ा मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। वहीं अगर एक्जिट पोल ठीक साबित होते हैं, फिर भी कोई एक व्यक्ति स्पष्ट विजेता नहीं दिख रहा है।

बता दें इस चुनाव में दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के नेता और इस्राइल के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री नेतन्याहू का मुकाबला पूर्व सैन्य प्रमुख बेंजामिन ‘बेनी’ गांत्ज के साथ हो रहा है, जो मध्यमार्गी ब्ल्यू एंड व्हाइट पार्टी से हैं। पिछले कई बरसों में नेतन्याहू के वह सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, गांत्ज ने अपना वोट डालने के दौरान भी देश से भ्रष्टाचार और चरमपंथ को खारिज करने की अपील की थी। गांत्ज ने कहा था, ‘‘हम नई उम्मीद चाहते हैं। हम आज बदलाव के लिए वोट डाल रहे हैं।’

नेतन्याहू की पार्टी 55-57 सीटें जीतते हुए दिख रहे हैं, वहीं उनके साथ कांटे की टक्कर करने वाले गांत्ज भी 120 सदस्यों वाली संसद में 61 सीटें पाते नहीं दिख रहे हैं।

केंद्रीय चुनाव आयोग का कहना है कि 69.4 फीसदी लोगों ने इस बार मतदान किया था। एविगडर लीबरमैन जो पहले नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, एग्जिट पोल के अनुसार किंगमेकर के रूप में उभरे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading