अल्पसंख्यकों के लिए भारत स्वर्ग है जबकि पाकिस्तान नर्क- मुख्तार अब्बास नक़वी

अल्पसंख्यकों के लिए भारत स्वर्ग है जबकि पाकिस्तान नर्क- मुख्तार अब्बास नक़वी

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए स्वर्ग है और पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के नर्क है

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से मानवाधिकारों की दुहाई दे रहे पाकिस्तान पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को तीखा प्रहार किया है।

नकवी ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के लिए नर्क बताते हुए भारत को उसके उलट स्वर्ग बताया है। उन्होंने कहा भारत, दुनिया में समावेशी विकास-सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण का रोल मॉडल बन गया है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि देश के हर जरूरतमंद तक बेहतर शिक्षा, रोजगारपरक कौशल विकास, आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए मोदी सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है।

सरकार की अल्पसंख्यक समाज के लिए बनाई गई नीतियों से मिले फायदे पर नकवी ने जोर देकर बताया कि NMDFC ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 3000 करोड़ रूपए 8 लाख 30 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों, स्टैंड अप, स्टार्ट अप आदि के लिए किफायती दरों पर ऋण मुहैया कराए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले दिन से ही अल्पसंख्यक मंत्रालय शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से काम कर रहा है।

वहीं इसके अलावा देश भर के मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों के 150 से ज्यादा मदरसा शिक्षकों को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा मुख्यधारा की शिक्षा की ट्रेनिंग दी गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading