अयोध्या में राम मंदिर ही बनना चाहिए”मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव

लखनऊ :अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे सियासी संग्राम के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादवने बड़ा बयान दिया है। अपर्णा ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है और वहां राम का मंदिर ही बनना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा यकीन है।बाराबंकी के देवा में अपर्णा ने कहा कि रामायण में लिखा है कि अयोध्या राम की जन्मभूमि है, इसलिए वहां राम मंदिर बनना चाहिए। उनसे जब यह सवाल किया गया कि इसका मतलब वह बीजेपी के साथ हैं तो उन्होंने कहा कि अगर वह अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन कर रही हैं तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वह बीजेपी के साथ हैं, वह राम के साथ हैं।
चाचा शिवपाल की पार्टी से लड़ेंगी चुनाव?
अपर्णा से पत्रकारों ने पूछा कि 2019 का लोकसभा चुनाव वह किस पार्टी के सिंबल से लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में समय है। हालांकि उनसे पूछा गया कि वह समाजवादी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ेंगी या प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से? अपर्णा ने कहा कि वह चाचा शिवपाल और नेता जी के साथ हैं, इसलिए वह चाचा की पार्टी के टिकट से ही चुनाव लड़ेंगी।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading