
जम्मू कश्मीर से धारा 370 ख़त्म किए जाने के सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक हड़कंप मच गया है। जहां बुधवार को पाकिस्तान ने भारत से अपने व्यावसायिक और राजनयिक संबंधों को खत्म करने पर फैसला लिया तो दूसरी तरफ अमेरिका ने भी जम्मू कश्मीर से भारत सरकार द्वारा धारा 370 हटाए के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अमेरिका ने कहा है कि भारत ने धारा 370 ख़त्म किए जाने के फैसले से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी थी और ना ही कोई सलाह ली थी।
अमेरिका ने उन दावों का खंडन किया कि जिसमें कहा गया था कि भारत ने धारा 370 को हटाने से पहले अमेरिका को इसकी सूचना दी थी।
दरअसल, सोमवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि भारत ने जम्मू कश्मीर पर अपनी योजना को लेकर अमेरिका को जानकारी दी थी।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बोल्टन बोल्टन को फरवरी में ही जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष विशेषाधिकारों को समाप्त करने की केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि अब अमेरिका ने इन सब दावों का खंडन करते हुए कहा है की भारत ने इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source