VIDEO- सलमान खान के शो बिग बॉस के ख़िलाफ़ ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘जेहाद फैलाता बिग बॉस’

VIDEO- सलमान खान के शो बिग बॉस के ख़िलाफ़ ट्विटर पर ट्रेंड हुआ ‘जेहाद फैलाता बिग बॉस’

बिग बॉस सीजन 13 एक बार फिर विवादों में आ गया है. और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. अश्लीलता के आरोपों को झेल रहे इस सीजन में अब एक और विवाद जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर कई लोग जेहाद फैलाता बिग बॉस, हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शो में कश्मीरी मुस्लिम मॉडल और हिंदू लड़की को साथ बेड शेयर करने को कहा गया है. इसके सहारे शो के द्वारा लव जेहाद को प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि इस बार बिग बॉस हाउस में एंट्री से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपना एक बेड पार्टनर चुनने के लिए कहा गया था.

 

वही कुछ लोग ऐसे भी थे जो बिग बॉस के समर्थन में थे. एक यूजर ने लिखा रिमोट का एक बटन होता है, जिससे चैनल्स को बदला जा सकता है और अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं आ रही है तो इस रिमोट का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर लोगों को लगता है कि ये समाज के लिए अच्छा नहीं है तो समाज को खुद ही इस शो को देखना बंद कर देना चाहिए. अगर शो को टीआरपी नहीं मिलेगी तो ये अपने आप बंद हो जाएगा.

गौरतलब है कि बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान के साथ अमीषा पटेल नजर आईं थी. वे बिग बॉस हाउस की मालकिन बन कर आई हैं. अमीषा की एंट्री भी कई लोगों को पसंद नहीं आई है और उन्होंने अमीषा पर ओवरएक्टिंग का आरोप लगाया था.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading