VIDEO: रात के अंधेरे में इजराइली सैनिकों ने फलस्तीन पर हमला किया!

VIDEO: रात के अंधेरे में इजराइली सैनिकों ने फलस्तीन पर हमला किया!

इजराइली सैनिकों ने उत्तरी गज़्ज़ा पट्टी के बैत हानून पास को पूरी तरह से बंद कर दिया

इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के अलखलील नगर में एक कॅालोनी पर रात में हमला किया है। तसनीम न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने रविवार की रात उत्तरी अलखलील के ” बैत अम्मर” कॅालोनी पर धावा बोल दिया जिसके बाद झड़पें भी हुईं जिसके दौरान कई फिलिस्तीनी घायल हो गये।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, इस्राईली सैनिकों ने इसी प्रकार रविवार की शाम उत्तरी गज़्ज़ा पट्टी के बैत हानून पास को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस्राईली सेना ने इस क़दम की वजह, यहूदियों के धार्मिक त्योहार को बताया है।

बैत हानून को फिलिस्तीनी रोगियों को जार्डन, इस्राईल या पश्चिमी तट पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी प्रकार विश्व भर के पत्रकारों , कूटनैतिकों , मज़दूरों और व्यापारियों के लिए गज़्ज़ा पट्टी पहुंचने के लिए बैत हानून पास से गुज़रना ज़रूरी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں