VIDEO: यूपी के इस कॉलेज में महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया

VIDEO: यूपी के इस कॉलेज में महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया

उत्तर प्रदेश के एसआरके डिग्री कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं से संबंधित एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां बुर्का पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने भीतर प्रवेश नहीं करने दिया।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, प्रशासन ने छात्राओं से कहा कि बुर्का बाहर उतारकर आइए, तभी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। दरअसल एसआरके डिग्री कॉलेज में दो छात्राओं के गुटों में विवाद हो गया था और बात मारपीट तक पहुंच गई थी।

इसके बाद कॉलेज के प्रशासन ने कड़े नियम लागू करने का फैसला लिया था। अब नए नियम के अनुसार बुर्का पहनकर आने वाली छात्राओं को भी कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया।

स्टाफ ने छात्राओं से स्पष्ट कह दिया कि बुर्का उतारकर आने के बाद ही आपको कॉलेज में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। छात्राओं से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।

हम कई बार बुर्के में क्लास में भी गए हैं, किन्तु आज हमें मना किया जा रहा हैं। वहीं कॉलेज प्रिंसिपल की मानें तो उनका कहना है कि बुर्का ड्रेस कोड में नहीं आता इसलिए इसे पहनकर कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।

बुर्का पहनकर कॉलेज आईं छात्राओं को वापस लौटाने के लिए डंडे दिखाकर डराया जा रहा है। छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ था, इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने भारी तादाद में पुलिस फोर्स बुला लिया था। आपको बता दें कि इससे पहले किसी भी कॉलेज में ड्रेस कोड लागू नहीं किया गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading