VIDEO- मोब लिंचिंग का एक और मामला, ‘जय श्री राम’ न कहने पर मुस्लिम युवक की पिटाई !

VIDEO- मोब लिंचिंग का एक और मामला, ‘जय श्री राम’ न कहने पर मुस्लिम युवक की पिटाई !

महाराष्ट्र: देश भर में हो रही मोब लिंचिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला 15 जुलाई को महाराष्ट्र के जलगाँव जिले सुप्रसिद्ध फुले बाजार में सामने आया है। जहाँ देशमुखवाड़ी निवासी 30 वर्षीय आसिफ मजीद कुरैशी को भीड़ ने पीट दिया, जब वह बाजार से सब्जियों की खरीदारी कर रहा था।

जलगांव के स्थानीय समाचार पत्र लोकमत के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह 8:45 बजे हुई। एक सामान्य बात कुछ स्थानीय युवकों के साथ गरमागरम बहस में बदल गई, उनमें से छह लोगों  ने आसिफ  कुरैशी पर हमला किया और जिसके बाद उनको गंभीर चोटें आईं।

वहीँ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनके बयान के अनुसार, “उन्होंने मुझे जय श्री राम का जाप करने के लिए मजबूर किया”आसिफ  कुरैशी कहते हैं मेरे मना करने पर, उन्होंने  बार-बार पीटना शुरू कर दिया।

बाद में आसिफ कुरैशी ने उन लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सिटी पुलिस स्टेशन गए। पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी ज्ञापन जारी किया और उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading