नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऐजाज खान एक बार मीडिया की सुर्खियो में हैं,विवादित बयानबाजी के लिये मशहूर ऐजाज खान की हमेशा अपनी अलबेली बातों के कारण चर्चाओं में हैं,एजाज खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकीं पायल रोहतगी को मैसेज दे रहे हैं। हाल ही में पायल रोहतगी ने शबाना आजमी और मुसलमानों पर कुछ टिप्पणी की थी उसी को लेकर एजाज खान भड़के दिखाई दे रहे हैं।
#AjazKhan responds to #PayalRahtogi pic.twitter.com/uwFUCnnrW8
— S. Imran Ali Hashmi (@syedimranhashmi) July 9, 2019
4 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में एजाज ने पायल रोहतगी द्वारा शबाना आजमी पर दिए बयान की निंदा करते हुए ये भी कहा है कि मुसलमान अगर बड़े का गोश्त, कलेजी, पाये, गरम चीजें खाएंगे तो ज्यादा बच्चे होंगे ही। वीडियो की शुरुआत में एजाज कहते हैं कि, ‘पहले मैं पायल को भाभी कहता था क्योंकी ये मेरे दोस्त मशहूर पहलवान संग्राम सिंह की बीवी है। लेकिन अब नहीं। ये एक सी ग्रेड की एक्ट्रेस होकर शबाना आजमी जैसी कलाकार पर कमेंट कर रही है।’

वीडियो में आगे एजाज ये भी कह रहे हैं कि, ‘पायल तुम कहती हो कि मुसलमान इतने बच्चे पैदा क्यों करते हैं तो सुनो..अगर मुसलमान बड़े का गोश्त खाएंगे, पाये खाएंगे, कलेजी गुर्दा खाएंगे, गरम चीजें खाएंगे तो फिर..।’
इतना ही नहीं एजाज ये भी कहते हैं कि, ‘अभी तो सिर्फ 56 देशों में मुसलमान हैं। कुराण में तो लिखा है कि एक दिन पूरी दुनिया में मुसलमान होंगे।’ वो आगे ये भी कहते हैं कि मुसलमान अभी जुल्म सह रहा है..एक दिन वह ज्वालामुखी की तरह फट पड़ेगा तो पूरी दुनिया कलमा पढ़ने लगेगी। देखें वीडियो:
एजाज का ये वीडियो पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए अपने पति को लिखा कि देख लो जिसकी तुम तरफदारी करते थे उसका असली चेहरा क्या है। उन्होंने ये भी लिखा कि ये मुझे सी ग्रेड एक्ट्रेस बता रहा है लेकिन ये नहीं बता रहा कि इसने खुद मेरे साथ वैसी ही फिल्म में काम भी किया है।