VIDEO: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा ने दी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई

VIDEO: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा ने दी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई

बुर्ज खलीफा ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है। यह नज़ारा बिल्कुल अलग था

54 साल के हुए शाहरुख खान
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, किंग खान यानी शाहरूख खान 2 नवंबर को 54 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में जश्न मनाया गया और उन्हें दुनिया भर से बधाइयां मिली।

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है बुर्ज खलीफा
ना सिर्फ उनके फैंस ने उनके घर के बाहर जाकर उन्हें विश किया बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी किंग खान का जलवा दिखाई दिया।

अगले था बधाई देने का नजारा
बुर्ज खलीफा ने भी एक खास अंदाज में शाहरुख खान को विश किया और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान बुर्ज खुलीफा पर स्पेशल लाइटिंग की गई और इस इमारत पर लाइटिंग के माध्यम से कुछ लाइनें लिखी गईं।

बॉलीवुड के लिए खास
यह पल सिर्फ शाहरुख खान के लिए नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवु़ड के लिए खास था। इस लाइट शो में नीचे लगे फाउंटेंस और बिल्डिंग की लाइट से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। आप वीडियो में देख सकते हैं कि उस वक्त क्या नजारा था…

शाहरुख़ खान ने शेयर किया
इस भव्य नजारे को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो और इस जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही है।

शाहरुख खान ने शुक्रिया अदा किया
शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए बुर्ज खलीफा का शुक्रिया अदा किया है। इस दौरान बुर्ज खलीफा के बाहर शाहरुख के फैंस की भारी भीड़ भी मौजूद थी।

मन्नत के बाहर भी दिखा भीड़
बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैंस के साथ कई हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भी उनके फैंस इकट्ठे हुए और उन्होंने शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

घर के बाहर आकर किया शुक्रिया
उसके बाद खुश शाहरुख खान हमेशा की तरह घर के बाहर आए और उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया कहा। वहीं शाहरुख खान ने किसी एक प्रोग्राम में फैंस के साथ एक वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading