Video: क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर रैली में किया बड़ा ऐलान, जानिए

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान ने हंगामा मचा रखा है,दुनियाभर में मदद की गुहार लगाई जारही है,हर स्तर पर किसी न किसी से सहारा लेकर भारत के विरुद्ध कार्यवाही करना चाहता है,पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीर का मुद्दा इंटरनेशनल बन जाये ताकि इसमें अन्य लोग हस्तक्षेप करे।

शुक्रवार को मुज़फ़्फ़राबाद में कश्मीर को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान सहित अन्य लोगो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए।

इस रैली में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी (Shahdi afridi) ने भी भड़काऊ बयान दिया. अफरीदी ने अपने दादा का जिक्र कर कश्मीर का मुद्दा यूएन में उठाने की मांग की।

शाहिद आफ़रीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भड़काऊ बयान दे रहे हैं. अफ़रीदी ने कहा कि ‘आजाद कश्मीर के बड़ों ने मेरे दादा को गाजी-ए-कश्मीर का लकब दिया है तो इसलिए मैं कश्मीर के साथ हूं.’

आफ़रीदी ने कहा कि ‘मैं हर जालिम के खिलाफ हूं, मजलूम के साथ हूं. बात कश्मीर की नहीं है, बात इंसानियत की है. दुनिया के किसी भी कोने में जुल्म होगा, हम पाकिस्तानी, हम मुसलमान उनके लिए आवाज उठाएंगे जुल्म के खिलाफ.’
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सबको होशियार हो जाना चाहिए, हम सबको एक कौम बनना चाहिए… एक बात याद रखना मेरी जान… जब तक हम एक कौम नहीं होंगे लोग हमारे खिलाफ जुल्म करते रहेंगे.’

अपने भाषण में शाहिद अफरीदी (Shahdi afridi) ने इमरान खान (imran Khan) और पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah mehmood qureshi)की प्रशंसा की।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading