VIDEO: इमरान ख़ान ने संयुक्त राष्ट्र में 70 बार इस्लाम शब्द का इस्तेमाल किया!

VIDEO: इमरान ख़ान ने संयुक्त राष्ट्र में 70 बार इस्लाम शब्द का इस्तेमाल किया!

परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले इमरान खान को भारत ने दिखाया आइना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा में बयान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने जिहाद को लेकर पाकिस्तान को आइना दिखाया।

इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि यदि दुनिया ने भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय हस्तक्षेप नहीं किया तो दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध हो सकता है और परमाणु हमले की नौबत आ सकती है। इसके दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भगतने पड़ेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, “लेकिन किसी को ऐसा नहीं लगता कि जीवन परमाणु युद्ध, जिहाद, आतंकवाद को बढ़ावा देने, युद्ध भड़काने, झूठ, छल और वैश्विक मंच का दुरुपयोग करने के लिए है।” खान ने अपने संबोधन में इस्लाम शब्द (70बार), आतंकवाद (23 बार) और कश्मीर शब्द (21 बार) इस्तेमाल किया।

इससे कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिवेशन को संबोधित किया था लेकिन उन्होंने पाकिस्तान का एक बार भी जिक्र नहीं किया जबकि खान ने पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करते हुए भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाये।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں