VIDEO- अराफात के मैदान में हज यात्रियों पर पड़ी रहमत की बारिश, खुशी से रोने लगे हाजी !

VIDEO- अराफात के मैदान में हज यात्रियों पर पड़ी रहमत की बारिश, खुशी से रोने लगे हाजी !

सऊदी अरब में हज यात्रा समापन की ओर बढ़ रही है। शनिवार को 20 लाख से अधिक हाजी अराफात के पवित्र पहाड़ पर जमा हुए। इस अरकान को हज यात्रा के समापन का संकेत माना जाता है। शनिवार तड़के भारी तादाद में हाजी पहाड़ से गुजरे। इसी दौरान अप्रत्याशित रूप से मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश को दया और उनके हज की स्वीकृति के रूप में लेते हुए कई हाजी खुशी से रोने लगे।

वहीँ कुछ लोग दुआ करते हुए आसमान की तरफ अपने हाथ बढ़ाते हुए अपने टेंट से बाहर आए। अधिकांश तीर्थयात्रियों ने महसूस किया कि उन्हें पांच दिवसीय हज के सबसे महत्वपूर्ण दिन बारिश का अनुभव हुआ है।

 

बता दें की लगभग 1,400 साल पहले पैगंबर मोहम्मद साहब ने मुसलमानों के बीच समानता और एकता को लेकर अपना आखिरी प्रवचन दिया था।

 

 

दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक हज के दूसरे दिन को हाजियों के लिये बेहद अहम और यादगार माना जाता है। इस दिन दुनियाभर के हाजी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं और अल्लाह से दया और आशीर्वाद मांगते हैं।

 

 

मुस्लिम समुदाय में हज  यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सऊदी अरब का मक्का शहर में काबा को इस्लाम में सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।

मुस्लिम समुदाय में हज यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सऊदी अरब का मक्का शहर में काबा को इस्लाम में सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। इस्लाम का यह प्राचीन धार्मिक अनुष्ठान दुनिया भर के मुस्लमानों के लिए काफी अहम होता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading