नई दिल्ली: भारत का सबसे मशहूर रियालिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” देशभर में घर घर देखा जाता है ,क्योंकि इसमें जानकारी के साथ साथ काफी रोमांचक बातें सामने आती हैं,इतिहास से लेकर ज्ञान विज्ञान तक के सवाल पूछे जाते हैं।
इस प्रोग्राम को बॉलीवुड के महान अदाकार अमिताभ बच्चन हॉस्ट करते हैं,मंगलवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में 19 साल के हिमांशु धूरिया 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे ।हिमांशु से अमिताभ ने भारत में मुसलिम इतिहास से जुड़ा हुआ सवाल पूछा।

सवाल था- किनके द्वारा किए गए अनेक उपनिषदों के फारसी अनुवाद के संकलन को सिर्रे-अकबर नाम से जाना जाता है ,जिसमें ऑप्शन के रूप में A: अबुल फ़जल और B: शाह वलीउल्लाह देहलवी और C: दारा शिकोह तथा D: में अहमद अल सरहिंदी का नाम शामिल था।

हिमांशु ने 14 सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपये जीत लिए थे ।इस 15 वे 1 करोड़ के सवाल तक उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं । उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम को छोड़ना ही बेहतर समझा । जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस सवाल का जवाब गेस करने के लिए कहा तो उनका जवाब सही था ।
करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि इस सवाल का सही जवाब दारा-शिकोह है । करण जौहर काफी खुश थे कि उन्हें केबीसी के एक करोड़ के सवाल का जवाब पता था । उन्होंने अपने ट्वीट से ये भी बता दिया कि रणवीर सिंह उनकी फिल्म ‘तख्त’ में दारा शिकोह का रोल करेंगे ।
रणवीर सिंह, करण जौहर के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट तख्त में दारा शिकोह का किरदार निभा रहे हैं । इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर के अलावा विक्की कौशल, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे ।
हिमांशु की बात करें तो उन्होंने बिग बी से बताया, ‘मैं बचपन में कागज के प्लेन उड़ाता था। तब से मेरा सपना प्लेन उड़ाने का है।’ उन्होंने सरकारी फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में दाखिला भी ले लिया है। हिमांशु धूरिया ने 2.42 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया है ।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source