IND vs PAK- कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड !

IND vs PAK- कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड !

आईसीसी विश्व कप  के 22वें मैच में भारत और पाकिस्तान  की टीमें आज मैनचेस्टर के पर भिड़ी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान  के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस विश्व कप  का दूसरा शतक लगाते हुए 140 रनों की पारी खेली वहीं इस मैच में कप्तान  विराट कोहली ने अपने करियर का 51वां अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही किंग कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

मैनचेस्टर के मैदान पर कप्तान विराट कोहली  ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर  का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ मैच में कप्तान विराट कोहली  ने महज 57 रन बनाते ही एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

पाकिस्तान  के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 57 रन बनाकर 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने यह कारनामा महज 222 पारियों में अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर  के नाम था जिन्होंने 276 मैच में 11 हजार रन बनाए थे.

वहीं तीसरे नंबर पर रिकी पॉन्टिंग का नाम आता है जिन्होंने 318 मैच में 11 हजार रन पूरे किए थे. रिकी पॉन्टिंग के साथ पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक का भी नाम आता है जिन्होंने 318 मैच में ही 11 हजार रन पूरे किए हैं.

गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले साल सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने यह कारनामा महज 205 पारियों में अपने नाम किया था. विराट कोहली ने अगले 1 हजार रन बनाने में महज 17 पारियों का सफर किया. इस मैच से पहले विराट कोहली ने 221 पारियों में 10943 रन बनाए थे.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading