CM कमलनाथ के खिलाफ दो शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी सहित सभी दलों के नेताओं ने कमलनाथ के बयान का विरोध करना शुरू कर दिया है. वहीं, बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ बयान देने को लेकर बिहार के दो जिलों में कमलनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.बेतिया में वकील मुराद अली ने कमलनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें बिहारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. सीजेएम ने मामले में संज्ञान लिया है. सीजेएम ने न्यायिक दंडाधिकारी मानस कुमार की कोर्ट में केस स्थानांतरित कर दिया है. तीन फरवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading