CAA-NRC के खिलाफ रैली में बोले सुशांत सिंह- ‘इस देश में इंसान जलाए जा सकते हैं पर बस नहीं’

CAA-NRC के खिलाफ रैली में बोले सुशांत सिंह- ‘इस देश में इंसान जलाए जा सकते हैं पर बस नहीं’

महाराष्ट्र के आजाद मैदान में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में रैली निकाली गई है. अभिनेता सुशांत सिंह (Actor Sushant Singh) ने इस विरोध रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि इस देश में इंसान जलाए जा सकते हैं पर बस नहीं जलानी चाहिए, बस बहुत कम है.

अभिनेता सुशांत सिंह ने कहा कि गृह मंत्री जी का एक भाषण सुन रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार हर किसी को है पर बस नहीं जलानी चाहिए. हम उस बस को श्रद्धांजलि देते हैं. हमारे देश में लोगों को मारा जा सकता है, क्योंकि लोग बहुत ज्यादा हैं पर बसें कम हैं. कश्मीर में कर्फ्यू लगा दो, आसाम में कर्फ्यू लगा दो, लोगों को मारा जा सकता है पर बसें कम हैं बसें नहीं जलानी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि एक रामायण लिखी जा रही है फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार इन्होंने भगवान श्रीराम के नाम को अगवा करने की कोशिश की है. याद रखना इस बार इनकी लंका में देश की सीता आग लगाएगी और उस सीता के पीछे बजरंगबली और अली दोनों कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होंगे.

उन्होंने कहा कि जब भगत सिंह फिल्म की शूटिंग कर रहा था तब ये सोचा नहीं था कि इंकलाब आखों से देखने को मिलेगा. डॉ. कफील को जेल भेज दो हमेशा के लिए पर बस नहीं जलानी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह ने कहा था कि बस जलाने वालों के खिलाफ करवाई होने चाहिए. इस देश में इंसान जलाए जा सकते हैं पर बस नहीं, क्यों बसें बहुत कम हैं और इंसान बहुत ज्यादा.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں