
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कोई कहीं भी मारा जा सकता है। महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा है। एनकाउंटर में निर्दोष मारे जा रहे हैं।
नेशलनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने दो वर्ष के बाद जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी सबसे ऊपर है। इससे साबित होता है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भारी संकट है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अब तक दो ही काम किए हैं। एक समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और जनहित के दूसरे कामों को बर्बाद करना। भाजपा राज में किसान और नौजवानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। कर्ज और बेकारी से परेशान लोगों को आत्महत्या का ही रास्ता सूझ रहा है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source