75 साल का बुजुर्ग दूसरी शादी करने जिद पर अड़ा , बच्चों ने समझाया तो कर लिया सुसाइड

75 साल का बुजुर्ग दूसरी शादी करने जिद पर अड़ा , बच्चों ने समझाया तो कर लिया सुसाइड

दुनिया छोड़ चुकी पत्नी से आठ बच्चे. आठों बच्चे शादीशुदा और सभी के बच्चे. फिर भी 75 साल उम्र पार कर चुके बुजुर्ग की चाहत ऐसी कि घर वालों ने सुना तो उनके होश उड़ गए. 75 की उम्र में शादी करने की जिद पर अड़े बुजुर्ग को शादीशुदा बच्चों ने समझाया, झगड़ा हुआ. शादी नहीं करने देने पर बुजुर्ग को इतनी निराशा हुई कि उन्होंने आत्महत्या कर जान दे दी.

मामला बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र का है. यहां 75 वर्ष के एक बुजुर्ग की शादी को लेकर अपने परिजनों से झगड़े के बाद कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. काशीराम कॉलोनी के पास सनौआ में रहने वाले अरशद (75) कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे. उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. उसके आठ बच्चों में पांच लड़के व तीन लड़कियां हैं. सभी शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं. वृद्ध के दूसरी शादी करने की बात जब बच्चों को पता लगी तो लोक-लाज की दुहाई देकर पिता को समझाना चाहा, लेकिन अरशद नहीं माने.

शादी को लेकर गुरुवार को भी परिवार में झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर बीती देर रात अरशद ने पंखे से लटककर खुदकशी कर ली. शुक्रवार सुबह परिजन जब जागे तो उन्हें घटना का पता चला. अरशद के साथ उनके तीन बेटे रहते थे, जबकि दो बेटे अन्य जगह रहते हैं. वहीं, तीनों लड़कियों की शादी हो चुकी है. पुलिस निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि बुजुर्ग दूसरी शादी करना चाहते थे. पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है. ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading