5 बार विधायक रह चुके शुएब इक़बाल आम आदमी पार्टी में शामिल,इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदेश में चुनाव का ऐलान हो चुका है इसके लिये तमाम राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई हैं,इसी लिये मटिया महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शोएब इकबाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

गुरुवार शाम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.शोएब इकबाल 1993 से लेकर 2015 तक लगातार जीतते रहे लेकिन 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आसिम अहमद खान के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।

शोएब इकबाल को पार्टी की सदस्या दिलाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘शोएब इकबाल जी अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. उनका पार्टी दिल से स्वागत करती है. हमारी पार्टी पिछले पांच साल से दिल्ली में गरीबों के लिए काम कर रही है. मुझे पूरी उम्मीद है कि शोएब जी के आने उसको और मजबूती मिलेगी। हम मिल कर दिल्ली को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे.’

शोएब इकबाल ने 2015 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था लेकिन यहां पहली बार उनको हार का मुंह देखना पड़ा था. कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद शोएब इकबाल ने कहा ‘आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम आम आदमी पार्टी कर रही है।

आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले पांच साल में बहुत अच्छे काम किए हैं. आज गरीब तबका, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग की आम आदमी पार्टी आवाज बन गई है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हम लोग दिल्ली के अंदर सरकार बनाएंगे. पिछली बार का भी रिकाॅर्ड तोड़ने का काम करेंगे.’

मटिया महल से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक आसिम अहमद खान 2015 में केजरीवाल सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बने थे लेकिन जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास एक भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत आई तो उन्होंने आसिम अहमद खान को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. शोएब इकबाल की पार्टी में एंट्री से यह तय माना जा रहा है कि मटिया महल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शोएब इकबाल ही होंगे।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading