370 हटाए जाने के बाद न तो कोई गोली चली है, न कोई पत्थर और न ही किसी की जान गई- अमित शाह

370 हटाए जाने के बाद न तो कोई गोली चली है, न कोई पत्थर और न ही किसी की जान गई- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 हटाने के फैसले पर सवाल उठाने वाले दुश्मनों का साथ रहे हैं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से न तो कोई गोली चली है, न कोई पत्थर और न ही किसी की जान गई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘पिछले संसद सत्र में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया।

पीएम मोदी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में धारा 370 और अनुच्छेद 35ए को खत्म कर दिया। मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था। ‘अमित शाह ने कहा कि धारा 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘धारा 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुल गए हैं, आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम किया गया है।

सब लोग इस निर्णय पर सरकार के साथ हैं, किन्तु कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह सिलवासा में कई कार्यों के लोकापर्ण के अवसर पर बोल रहे थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں