1483 करोड़ की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर सियासी पार्टी बनी बीजेपी!

1483 करोड़ की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर सियासी पार्टी बनी बीजेपी!

देश के तमाम राज्यों में जिस तरह से भाजपा का शासन बढ़ रहा है उसी तरह से पार्टी के खाते में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज की तारीख में भाजपा देश की सबसे बड़ी और अमीर पार्टी है। सभी राष्ट्रीय दलों के मुकाबले भाजपा की कुल संपत्ति सबसे अधिक है।

इस बार की एडीआर रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा की कुल संपत्ति में 22.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से हाल ही में जारी की गई अपनी रिपोर्ट में सभी राष्ट्रीय दलों की संपत्ति की जानकारी दी गई है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की संपत्ति में पिछले कुछ समय में भारी कमी आयी है। आपको बता दें कि एडीआर की ओर से हर साल चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और पार्टियों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी करता है।

इस बार एडीआर की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसमें सभी राष्ट्रीय दलों की संपत्ति के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस रिपोर्ट में साल 2016-17 और 2017-18 के बीच सात राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और एआईटीसी) की घोषित संपत्ति और उनकी देनदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 में सातों राष्ट्रीय दलों की कुल औसत संपत्ति 465.83 करोड़ थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 493.81 करोड़ हो गई। राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित वार्षिक संपत्ति में केवल कांग्रेस और राकांपा की संपत्ति में कमी दर्ज की गई है। कांग्रेस की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 854.75 करोड़ रुपये थी, जो 2017-18 में घटकर 724.35 करोड़ रुपए रह गई।

इस हिसाब से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसे-जैसे कांग्रेस का दायरा प्रदेशों में सिमटता जा रहा है, उसी हिसाब से उनकी संपत्ति में भी कमी आ रही है।

इस रिपोर्ट के हिसाब से कांग्रेस की संपत्ति में 15.26 फीसदी गिरावट देखी गई है, वहीं दूसरी तरफ राकांपा की संपत्ति साल 2016-17 में 11.41 करोड़ रुपये थी, जो साल 2017-18 में 16.39 फीसदी घटकर 9.54 करोड़ रुपये हो गई।

कोलकता की तृणमूल कांग्रेस की संपत्ति 2016-17 के दौरान 26.25 करोड़ रुपये थी, जो साल 2017-18 में 10.86 फीसदी बढ़कर 29.10 करोड़ रुपये हो गई।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में सबसे अधिक देनदारी कांग्रेस ने घोषित की है, कांग्रेस के ऊपर 324.20 करोड़ रुपये की देनदारी है, वहीं भाजपा के ऊपर 21.38 करोड़ रुपये और तृणमूल कांग्रेस के ऊपर 10.65 करोड़ रुपये की देनदारी है।

देश की सत्तारुढ़ भाजपा के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इस बार की रिपोर्ट के हिसाब से पार्टी की कुल संपत्ति में 22.27 फीसदी की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपये थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपये हो गई है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading