14 अगस्त को सुनाया जाएगा पेहलू खान लिंचिंग केस का फैसला

14 अगस्त को सुनाया जाएगा पेहलू खान लिंचिंग केस का फैसला

अलवर की एक अदालत 14 अगस्त को 55 वर्षीय डेयरी किसान पेहलू खान के लिंचिंग मामले में अपना फैसला सुनाएगी। मामले में सुनवाई बुधवार को संपन्न हुई।

1 अप्रैल 2017 को हरियाणा के नूहं मेवात जिले के जयसिंहपुर निवासी 55 वर्षीय पहलू खां अपने दो बेटों आरिफ व इरशाद के साथ पिकअप गाड़ी में जयपुर के हरमाड़ा से दो गाय खरीद कर अपने घर ले जा रहा था।

शाम करीब 7 बजे बहरोड़ पुलिया से आगे निकलने पर भीड़ ने पिकअप गाड़ी को रुकवा कर पहलू व उसके बेटाें से मारपीट की थी। थोड़ी देर बाद पीड़ित पक्ष की दूसरी पिकअप गाड़ी भी मौके पर आ गई थी, जिसमें तीन गायों के साथ अजमत व रफीक नाम के व्यक्ति बैठे थे। उनके साथ भी मारपीट की गई।

इस मामले में पुलिस की ओर से 9 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किए गए, जिनमें से 2 आरोपी बाल अपचारी होने के कारण उनके विरुद्ध सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। जबकि, 5 आरोपियों विपिन यादव, रविंद्र कुमार, कालूराम, दयानंद व योगेश कुमार के विरुद्ध अदालत में चालान पेश किया था। शेष 2 आरोपियों भीमराठी व दीपक उर्फ गोलू के खिलाफ बाद में चालान पेश किया गया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading