
झामुमो नेता हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबाद मैदान झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री बनाया गया है।
44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उपमुख्यमंत्री बनाकर सियासी संतुलन साधा गया है। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदिवासी राजनीति के विरासत के प्रतीक हैं। हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज शाम करेंगे।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के नये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK