
एक कार्यक्रम में शमिल होने इंदौर पहुंची मंत्री इमरती देवी ने कहा कि ऐसे मामलों में महिलाओं की गलती होती है और दोषी पुरुष बन जाते हैं। इस मामले में पुरुषों पर नहीं बल्कि महिलाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जानी चाहिए।
अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहने वाली प्रदेश की महिला एव बाल विकस मंत्री इमरती देवी एक बार फिर अजीबो गरीब बयान दिया है। इस बार मंत्री जी हनी ट्रैप मामले में एक तरह से पुरुषों का समर्थन करती नजर आईं।
एक कार्यक्रम में शमिल होने इंदौर पहुंची मंत्री इमरती देवी ने कहा कि ऐसे मामलों में महिलाओं की गलती होती है और दोषी पुरुष बन जाते हैं। इस मामले में पुरुषों पर नहीं बल्कि महिलाओं के खिलाफ ही कार्रवाई की जानी चाहिए।
मैं ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करती। हनी ट्रैप मामले में नामों के खुलासे पर भी उन्होंने कहा कि आपको दिनभर बहुत सारे नेता मिलते हैं, लिहाजा आप उन्हीं से नाम पूछ लेना। मैं और इस मामले में क्या कहूं।
मीडिया से बात करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, मीडिया में मेरे बयान को कांट छांट कर चलाया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि जिसे जो दिखाना हो दिखा ले, हम तो चलेंगे चाहे उलटे चलें या सीधे चलें।
कुछ दिन पहले अपने दिए एक बयान ट्रांसफर में पैसे लगते हैं पर उन्होंने कहा, मैंने सही कहा था कि ट्रांसफर में पैसे लगते हैं क्योंकि सरकार को कर्मचारियों के ट्रांसफर में टीए डीए देना पड़ता है। उनके सामान को भिजवाने में ट्रक का खर्चा देना पड़ा है। इसलिए यह बात मैंने बात कही थी और उसमें कुछ गलत भी नहीं था।
इसक साथ ही अपने शौचालय वाले बयान पर सफाइ्र देते हुए मंत्री ने कहा, साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले शौचालय वाला बयान जिसमें मैंने कहा था कि घर में भी पार्टीशन करके लेट्रिन बनाई जाती है। घर में भी खाना बनता है, तो स्कूलों में भी पार्टीशन कर खाना बनाना क्या गलत है। इसको लेकर भी मीडिया ने उल्टा चला दिया कि इमरती देवी ने कहा कि लेट्रिन में खाना बनना चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source