हजारों मील दूर बैठे तैमुर को करीना कपूर ने किया वीडियो कॉलिंग, ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग के लिए आई थीं मुंबई

हजारों मील दूर बैठे तैमुर को करीना कपूर ने किया वीडियो कॉलिंग, ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग के लिए आई थीं मुंबई

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे हॉट मॉम मानी जाती हैं। ऐसे में वे हाल ही में तैमूर को लंदन में सैफ अली खान के पास छोड़ शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। जैसे की आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि करीना कपूर ‘डांस इंडिया डांस’ के शो की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। करीना कपूर केवल एक दिन के लिए यहां आई थीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मम्मी करीना कपूर खान, तैमूर से वीडियो चैट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर शर्टलेस हैं और मम्मी करीना से बात कर रहे हैं। हाल ही में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।

डांस इंडिया डांस शो को करीना कपूर जज कर रही हैं। इस समय वे लंदन में अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन ‘डांस इंडिया डांस’ शो साइन के साथ ही करीना ने वादा किया था कि वह फिल्म के साथ-साथ शो की शूटिंग के लिए मुंबई आती रहेंगी। बस यही वादा पूरा करने और शूटिंग पूरी करने के लिए करीना कपूर मुंबई आती-जाती रहती हैं।

फिल्म की बात करें तो करीना कपूर इस फिल्म में इरफान खान के साथ नजर आएंगी। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि वह इरफान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर वह काफी खुश हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading