स्पेशल प्लेन से आगरा सेंट्रल जेल लाए गए 70 आतंकी और अलगावादी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्पेशल प्लेन से आगरा सेंट्रल जेल लाए गए 70 आतंकी और अलगावादी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है, जम्मू कश्मीर से बेहद कड़ी सुरक्षा में 70 आतंकी लाए गए ज‍िन्हें आगरा की केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। यह सभी कैदी हार्डकोर आतंकी और अलगावादी बताये जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से इन सभी 70 आतंकी को कड़ी सुरक्षा में आगरा लाया गया है।

गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर से विशेष विमान 70 कैदियों को लेकर आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार तक वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच कैदियों को लाया गया। पूरे रूट पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

जिन वाहनों में कैदी सवार थे, उन वाहनों की खिड़कियों को कपड़े से ढंका गया था। केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में इन कैदियों को बंद किया जाएगा। जेल के बाहर पीएसी के साथ स्वाट और पुलिस तैनात की गई है।

इन बंदियों की पहचान गुप्त रखी गई है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजनैतिक हालात और वहां के अतिसंवेदनशील माहौल को देखते हुए इन बंदियों को वहां से हटाकर दूसरे राज्य की जेल भेजने का फैसला हुआ है। इसके तहत यूपी की आगरा सेंट्रल जेल चुनी गई है। कुछ और बंदियों को भी जल्द ही जम्मू-कश्मीर से यूपी भेजा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में बंदियों को यूपी की जेलों में भेजा जाना था, लेकिन यहां पहले से ही जेलों में क्षमता से दोगुने बंदी है इसलिए जेल प्रशासन ने ज्यादा संख्या में बंदियों को लेने से मना कर दिया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading