दिल्ली के आप विधायक सोमनाथ भारती ने एक शख्स के वीडियो को रीट्वीट किया, जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। साझा किये गए संदेश के मुताबिक,“बेशक इस MLA शॉइल को सलाखों के पीछे रखा जाये, लेकिन इससे ज्यादा पुलिसकर्मी को इस तरह से समर्पण करने के लिए तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।” (अनुवाद)
Of course this MLA shoild be put behind bar but more than that police personal should be dismissed from the job with immediate effect for cowardice surrender. https://t.co/pcPstTCr7u
— Adv. Somnath Bharti (@attorneybharti) September 27, 2019
कई अन्य व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को समान दावे से ट्विटर पर साझा किया है।
B.j.p. विधायक अनिल उपाध्याय की इस हरकत पर क्या कहेगे मोदी जी,
इस video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके..👇 pic.twitter.com/xNmVmgStMa— शिक्षा सिंह (@iShiksha_) September 26, 2019
यह वीडियो सोशल मीडिया में अप्रैल, 2019 से कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रसारित है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि वीडियो में पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिख दे रहे व्यक्ति कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय हैं।

तथ्य जांच: अनिल उपाध्याय नाम के कोई विधायक भाजपा या कांग्रेस में नहीं
ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो की पड़ताल अप्रैल 2019 में भी की थी, जब यह इस दावे से वायरल था कि वीडियो में पुलिसकर्मी को मारते हुए दिखाई दे रहे व्यक्ति कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय है। हमने यह पाया था कि भाजपा या कांग्रेस में ऐसे कोईअनिल उपाध्याय नाम के विधायक मौजूद नहीं है।
MyNeta डेटाबेस पर सर्च करने के बाद, ऑल्ट न्यूज़ ने एक ही नाम से दो व्यक्तियों को पाया – 2018 में राजस्थान चुनाव लड़ने वाले जोधपुर के बसपा नेता डॉ.अनिल उपाध्याय और 2007 और 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने वाले लखनऊ के एक निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय।
उत्तर प्रदेश के भाजपा पार्षद का वीडियो
इसके अलावा, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा पार्षद है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की पिटाई कर रहे थे। 20 अक्टूबर 2018 को हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा प्रकाशित की गई वीडियो रिपोर्ट को नीचे शामिल किया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, “भाजपा नेता मनीष पवार द्वारा संचालित एक रेस्तरां के कर्मचारी और पुलिस अधिकारी के बीच कथित तौर पर ऑर्डर में देरी को लेकर बहस छिड़ गई। भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अधिकारी को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया गया है।” -(अनुवाद) बाद में खबरें सामने आईं कि मेरठ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सुखपाल पंवार और एक महिला वकील के खिलाफ भी रेस्तरां हमले के मामले में FIR दर्ज की गई थी।
यह ध्यान देने योग्य है कि अनिल उपाध्याय नाम के कोई भी विधायक भाजपा या कांग्रेस में मौजूद नहीं है। राजनितिक रूप से सोशल मीडिया पर इस नाम का प्रयोग किया गया है, भाजपा पार्षद द्वारा पुलिसकर्मी को मारने का वीडियो हाल में भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम किया जा रहा है।
The post सोमनाथ भारती ने BJP पार्षद द्वारा पुलिस को पीटने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से साझा किया appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source