
भारत ने एक और ताक़तवर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है
भारत ने ओडिशा के तट से ब्रह्मोस मिसाइल के एक लैंड अटैक वर्जन का सोमवार को सफल परीक्षण किया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के अधिकारियों ने कहा कि सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण किया गया है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, परीक्षण उद्देश्यों के परिणामों का अध्ययन करने वाले डीआरडीओ सोमवार को बाद में डेटा जारी करेगा।
डीआरडीओ ने मिसाइल को रूस स्थित रॉकेट डिजाइन ब्यूरो के साथ मिलकर बनाया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source