पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। बीजेपी नेता भी सोशल मीडिया छोड़ने की तैयारी करने लगे थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि अपने नेता को फॉलो करूंगी। लेकिन इस बीच पीएम मोदी ने 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया छोड़ने की सोच को त्याग दिया है। पीएम मोदी ने नया ट्वीस्ट देते हुए कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर वह अपना अकाउंट महिलाओं को देंगे, जिनका जीवन हमें प्रेरित करता हो। पीएम ने ट्वीट कर कहा, “इस महिला दिवस के दिन मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिला को देना चाहता हूं, जिसकी जिंदगी और काम हमें प्रभावित करता हो। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकेंगी।
This Women's Day, I will give away my social media accounts to women whose life & work inspire us. This will help them ignite motivation in millions.
Are you such a woman or do you know such inspiring women? Share such stories using #SheInspiresUs. pic.twitter.com/CnuvmFAKEu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2020
पीएम ने आगे लिखा है, “अगर आप ऐसी महिला हैं या फिर आप ऐसी महिलाओं को जानते हैं तो आप #SheInspiresUs के साथ हमें ऐसी कहानियां बताएं।”
This Sunday, thinking of giving up my social media accounts on Facebook, Twitter, Instagram & YouTube. Will keep you all posted.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2020
इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट पर लिखा था, “इस रविवार को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। आपको इस बारे में जानकारी दूंगा।” इस ट्वीट के बाद नेताओं और लोगों लगातार प्रतिक्रिया आने लगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस ट्वीट पर पीएम मोदी कहा था, “नफरत छोड़ दें, सोशल मीडिया अकाउंट नहीं…।”
इसे भी पढ़े: पीएम ने ट्वीट कर किया धमाका, बोले- सोच रहा हूं सोशल मीडिया छोड़ दूं, राहुल का जवाब, नफरत छोड़ दें
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी को ट्विटर पर 5 करोड़ 33 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक पर उनके चार करोड़ 47 करोड़ से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट को भी तीन करोड़ 52 लाख लोग फ़ॉलो करते हैं और यूट्यूब पर 4.51 करोड़ लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है।